200 Daily Use Sentences Hindi to English PDF, Spoken English Daily Use Sentences

Are you looking for 200 daily use sentences Hindi to English PDF? Here we have a huge collection of spoken English daily use sentences.

200 Daily Use Sentences Hindi to English PDF, Spoken English Daily Use Sentences

नमस्कार दोस्तो, आप सभी का स्वागत है हमारे ब्लॉग www.vocabmax.com पर आज की इस पोस्ट में मैं आपके साथ 200 daily use sentences Hindi to English pdf शेयर करूँगा जिन्हें आप अपनी आम बोलीचाली में काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकते है ये सारे Sentences याद करने में भी काफी आसान है और आप इन सभी Sentences को अपने दोस्तों रिस्तेदारों या परिवार के किसी भी सदस्य के साथ बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

जब तक आप English का उपयोग रोजाना बोले जाने वाले Sentences में नही करेंगे तब तक English सही ये आपकी जुबान पर नही बैठेगी आप काफी आप English Words या Sentences बोलते समय काफी गलतियां करते होंगे जो कि एक आम बात है किसी भी नए English Learner के लिए लेकिन अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है आप आपको अपनी हर एक छोटी से छोटी बात के बीच मे English Sentences या English Words का इस्तेमाल करना चाहिए।


200 Daily Use Sentences Hindi to English PDF


1. Don’t drag me into this.
मुझे इसमें मत घसीटो।

2. Go and stand there.
जाओ और जाकर वहां खड़े हो जाओ।

3. Don’t make me angry.
मुझे गुस्सा मत दिलाओ।

4. Why don’t you eat something?
आप कुछ खाते क्यो नही?

5. Don’t make excuses.
बहाने मत बनाओ।

6. It’s not like that.
ऐसा नही है।

7. The way I see it.
जिस तरह से मैं इसे देखता हूं।

8. As far as I can see.
जहाँ तक मैं देख सकता हूं।

9. As far as I’m concerned.
जहाँ तक मेरा संबंध है।

10. I honestly believe that.
मैं ईमानदारी से ऐसा मानता हूं।

11. Why are you creating the scene?
आप तमाशा क्यो कर रही हो?

12. I know you very well.
मैं आपको बहुत अच्छी तरह से जनता हूं।

13. I have a mixed opinion on this.
इस पर मेरी मिलीजुली राय है।

14. I have no opinion on this matter.
इस मामले पर मेरी कोई राय नही है।

15. I’m busy right now.
मैं इस समय व्यस्त हूं।

16. I go to school everyday.
मैं रोज स्कूल जाता हूँ।

17. See what’s happening?
देखो क्या हो रहा है?

18. Let bygones be bygones.
वो हो गया सो हो गया।

19. I don’t need your sympathy.
मुझे आपकी हमदर्दी की जरूरत नही है।

20. I wake up at 5:00 AM
मैं सुबह पांच बजे उठता हूं।

21. I sleep at 10:00 PM
मैं रात में दस बजे सोता हूँ।

22. I go to office everyday.
मैं रोज ऑफिस जाता हूँ।

23. I love to watch T.V.
मुझे टीवी देखना पसंद है।

24. I will come to your house.
मैं आपके घर आऊँगा।

25. He is good for nothing.
वह निकम्मा है।

26. You can call me anytime.
आप मुझे किसी भी समय फ़ोन कर सकते है।

27. I really appreciate it.
मैं सच मे इसकी सरहाना करता हूँ।

28. Why are you laughing?
आप हँस क्यो रहे हो?

29. Why do you act so pricy?
इतना भाव क्यो खाते हो?

29. When did it happen?
ये कब हुआ?

31. Where is your attention?
आपका ध्यान कहा है?

32. Why are you so shy?
आप इतना क्यो शर्माते हो?

33. By the way, what are you doing right now?
वैसे, अभी आप क्या करते है?

34. It’s just beginning.
अभी तो बस शुरुआत है।

35. You have crossed all limits.
आपने सारी हदें पार कर दी।

36. Don’t stretch the matter further.
अब बात को ज्यादा बढ़ाओ मत।

37. Don’t act so pricey.
ज्यादा भाव मत खाओ।

38. It’s no use going there.
वहाँ जाने का कोई फायदा नही।

39. Please don’t embarrass me.
मुझे शर्मिंदा मत कीजिये।

40. Let me take a shower.
मुझें नहाने दो।

41. You are responsible for that.
उसके जिम्मेदार तुम हो।

42. It’s no use asking him.
उन्हें पूछने का कोई फायदा नही।

43. You can not escape from this.
आप इससे बच नहीं सकते।

44. The cake will take fifteen minutes to prepare.
केक तैयार होने में पंद्रह मिनट लगेंगे।

45. The water is running over, Turn off the tap.
पानी भरकर बह रहा है, नल बंद करो।

46. Did I get you right?
क्या मैंने आपको सही समझा?

47. Let’s learn something new.
चलो कुछ नया सीखते है।

48. My arm has gone to sleep.
मेरे हाथ मे झुनझुनी आ गयी।

49. Don’t take it to heart.
इसे दिल पर मत लो।

50. This house cost us 10 lakh rupees.
ये घर हमे 10 लाख में पड़ा।


Spoken English Daily Use Sentences


51. Your mouth is smelling of onion.
तुम्हारे मुंह से प्याज की गंध आ रही है।

52. The children next door make a lot of noise.
पड़ोस के बच्चे बहुत शोर करते है।

53. He is about 5 feet tall.
वह लगभग 5 फ़ीट लंबा है।

54. We reached at about 5 o’clock.
हम लगभग 5 बजे पहुँचे।

55. It’s not my fault.
ये मेरी गलती नही है।

56. It’s a little expensive.
ये थोड़ महंगा है।

57. We are not on talking terms.
हमारी बोलचाल बंद है।

58. We exchanged hot words.
हमारी बहस हो गई।

59. Don’t talk to me like this.
मुझसे इस तरह से बात मत करो।

60. It will be batter for you.
ये तुम्हारे लिए अच्छा होगा।

61. Sorry, It escaped my mind.
माफ़ करना, मेरे दिमाग से निकल गया।

62. How can you be so selfish?
आप इतने स्वार्थी कैसे हो सकते हो?

63. It’s all your doing.
ये सब आपकी करतूत है।

64. Don’t you talk to him?
क्या आप उनसे बात नही करते हो?

65. Don’t mess with me.
मुझसे पंगे मत लो।

66. Don’t spoil your life.
अपनी जिंदगी बर्बाद मत करो।

67. You have no right to order me.
मुझे आदेश देना का आपको कोई अधिकार नही है।

68. I can’t understand.
मुझे समझ नही आ रहा।

69. He didn’t kill him.
उसने उसे नही मारा।

70. It doesn’t make sense.
इसका कोई मतलब नही।

71. How does it matter?
क्या फर्क पड़ता है?

72. I have no other alternative.
मेरे पर कोई दूसरा विकल्प नही है।

73. It took me two days to read the book.
मुझे किताब पढ़ने में दो दिन लगे।

74. The power has gone off.
बिजली चली गई है।

75. I am telling the truth.
मैं सच कह रहा हूँ।

76. What’s up these days?
इन दिनों क्या हो रहा है?

77. How did you come here?
यहाँ कैसे आना हुआ?

78. This is the simplest task for me.
ये मेरे बाएँ हाथ का खेल है।

79. You think yourself very clever, don’t you?
आप खुद को बहुत चालक समझते हो, है ना?

80. Where were you so many days?
कहाँ थे इतने दिनों से?

81. I want to go to Delhi.
मैं दिल्ली जाना चाहता हूँ।

82. Let him make his decision.
उसे अपना निर्णय लेने दो।

83. Don’t teach your father.
अपने पिता को मत सिखाओ।

84. I have mad a decision.
मैंने एक निर्णय लिया है।

85. This shoe belongs to him.
ये जूता उसी का है।

86. What do you think of yourself.
आप खुद को क्या समझतें हो?

87. Can I tell you one thing?
आपको एक बात बोलूं।

88. Don’t say a single word.
एक भी शब्द मत बोलों।

89. I don’t want anyone’s help.
मुझे किसी की मदद नही चाहिए।

90. Don’t you understand at once?
आपको एक बार मे समझ नही आता?

91. How many times have a told you?
मैंने आपको कितनी बार कहा?

92. He didn’t even ask me water let alone food.
उसने मुझे पानी तक नही पूछा खाना तो दूर की बात है।

93. Are you in bad mood?
आपका मूड खराब है?

94. I will teach him a lesson.
मैं उसे सबक सिखाऊंगा।

95. He just does his mind.
वो तो बस अपने मन की करता है।

96. You are unnecessarily upset.
आप फालतू में परेशान होते है।

97. By God’s grace, I got the job.
भगवान की कृपा से, मुझे नोकरी मिल गयी।

98. It’s useless to explain him.
उसे समझाना बेकार है।

99. How do you know me?
आप मुझे कैसे जानते है?

100. How dare you say that?
ऐसा कहने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?


Daily Use English Sentences


101. Don’t drag your feet.
पैर घसीट कर मत चलो।

102. May God bless you.
भगवान आपका भला करे।

103. Who has seen tomorrow?
कल किसने देखा है।

104. Are you still sleepy?
आप अभी भी नींद में है?

105. This is a big deal for me.
ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

106. This bag is very heavy.
यह बैग बहुत भारी है।

107. What are you doing here?
आप यहाँ क्या कर रहे हो?

108. I want to bang my head.
मन तो करता है सर पटक लू।

109. Stay within your limits.
अपनी औकात में रहो।

110. It’s definitely something.
जरूर कोई बात है।

111. Brush before going to bed.
सोने से पहले ब्रश करना।

112. Don’t give him so much freedom.
उसे इतनी आजादी मत दो।

113. Say what you want to say.
कहो जो कहना है।

114. Open your ears and listen.
कान खोल कर सुन लो।

115. Let me live peacefully.
मुझे शांति से जीने दो।

116. Do not disturb my mind.
मेरा दिमाग खराब मत करो।

117. These are tears of happiness.
ये खुशी में आंसू है।

118. Concentrate on your work.
अपने काम पर ध्यान दो।

119. He never cared for me.
उसने कभी मेरी परवाह नही की।

120. The whole world knows him.
पूरी दुनिया उसे जानती है।

121. I didn’t say anything to you.
मैंने आपसे कुछ नही कहा।

122. Don’t stretch the matter.
बात को आगे मत बढ़ाओ।

123. I will work from tomorrow.
मैं कल से काम करूंगा।

124. Is there any problem?
क्या कोई परेशानी है?

125. What are you looking for?
आप क्या ढूंढ रहे हैं?

126. What I can do for you?
मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ।

127. None of us went there.
हम में से वहाँ कोई नही गया।

128. That shop belongs to my uncle.
वो दुकान मेरे चाचा जी की है।

129. It was not my fault.
ये मेरी गलती नही थी।

130. Give me something to eat.
मुझे कुछ खाने के लिए दो।

131. Have you had your meals?
क्या आपने खाना खा लिया।

132. It doesn’t matter to me.
इससे मुझे कोई फर्क नही पड़ता।

133. Think before you speak.
बोलने से पहले सोचो।

134. It’s four o’clock.
चार बजे है।

135. Bring me a cup of coffee.
मेरे लिए एक कप कॉफी लाओ।

136. You hardly ate anything.
आपने तो कुछ खाया ही नही।

137. I will come in a while.
थोड़ी देर में आ जाऊंगा।

138. What would you like to eat?
आप क्या खाना पसंद करेंगे?

139. Everyone in my house ill.
मेरे घर मे सब बीमार है।

140. What is bothering you?
आपको किस बात की चिंता है?

141. Wake me up at five o’clock.
मुझे पाँच बजे जगा देना।

142. Why didn’t you wake me up?
आपने मुझे जगाया क्यो नही?

143. Put the child to sleep.
बच्चे को सुला दो।

144. I have had my food.
मैंने खाना खा लिया है।

145. I think we have met before.
मुझे लगता है कि हम पहले मिल चुके है।

146. He has seen many ups and downs in his life.
उसने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे है।

147. Yes, some buddy is waiting for you.
हाँ, कोई आपका इंतजार कर रहा है।

148. I don’t want anything.
मुझे कुछ नही चाहिए।

149. Do you have any business with me?
क्या आपको मुझसे कुछ काम है?

150. Don’t you believe it?
क्या आपको विश्वास नहीं?


Daily Use Sentences Hindi to English


151. I will not be able to come.
मैं नही आ सकूंगा।

152. Wake me up early in the morning.
मुझे सुबह जल्दी उठा देना।

153. He doesn’t know anything.
उसे कुछ नही आता जाता।

154. I had sound sleep last night.
रात को बहुत अच्छी नींद आयी।

155. I never expected this from you.
मुझे आपसे ये उम्मीद नही थी।

156. It’s all because of you.
ये सब आपकी वजह से हुआ।

157. The milk has turned sour.
दूध फट गया है।

158. I am hard up these days.
आजकल मेरा हाथ तंग है।

159. Don’t sit idle.
बेकार मत बैठो।

160. This point was not touched.
इस विषय पर कोई बात नही हुई।

161. I will think over this matter.
मैं इस मामले पर सोचूंगा।

162. I will not let you go.
मैं आपको नही जाने दूंगा।

163. He pretends to know everything.
वह ऐसे दिखाता है जैसे सब जानता है।

164. He couldn’t get leave.
उसे छुट्टी नही मिली।

165. You are late by an hour.
आप एक घंटा देर से है।

166. Don’t spit on the floor.
फर्श पर मत थूको।

167. I did not do it purposely.
मैंने ये जानबूझकर नही क्या।

168. The gas has finished.
गैस खत्म हो गई है।

169. Is it time to laugh?
क्या ये हँसने का समय है?

170. Are you still awake?
क्या आप अभी तक जाग रहे हो?

171. Don’t take your anger out on me.
अपना गुस्सा मुझ पर मत निकालो।

172. Keep a seat for me.
मेरे लिए जगह रखो।

173. I can’t find my pen anywhere.
मेरा पैन कही नही मिल रहा है।

174. I never said that.
मैंने ऐसा कभी नही कहा।

175. I am used to tea.
मुझे चाय की आदत है।

176. I must reach home before 7 PM
मुझे सात बजे से पहले घर पहुँचना जरूरी है।

177. I will do nothing of the sort.
मैं ऐसा वैसा कुछ नही करूँगा।

178. Don’t you like this?
क्या आपको ये पसंद नही आया?

179. Are you in your senses?
क्या आपका दिमाग ठिकाने पर है?

180. I had my haircut yesterday.
मैंने कल अपने बाल कटवाए।

181. I don’t have any objection.
मुझे कोई एतराज नही है।

182. He has got on my nerves.
उसने मेरी नाक में दम कर रखा है।

183. Don’t criticize anyone.
किसी की आलोचना मत करो।

184. Excuse me, if there has been any mistake.
कोई गलती हुई हो तो माफ करना।

185. He is good at English.
वह अंग्रेजी में अच्छा है।

186. He will have reached home by now.
वह अब तक घर पहुच गया होगा।

187. We both think the same.
हम दोनों को यही लगता है।

188. Please draw the curtain.
कृपया पर्दा लगा दो।

189. Cut the cake in half.
केक को आधा काटो।

190. Sorry I got late.
माफ कीजिए मुझे देर हो गई।

191. I apologize for my mistake.
मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूँ।

192. That’s not the case.
ऐसी बात नही है।

193. How far is the railway station from here?
रेलवे स्टेशन यहाँ से कितना दूर है।

194. It’s thundering.
विजली चमक रही है।

195. Could you thread this needle for me?
क्या आप इस सुई में धागा डाल दोगे?

196. At what time will the movie start?
फ़िल्म कब शुरू होगी।

197. He is very short tempered.
वह बहुत चिड़चिड़े स्वभाव का है।

198. The bus will have left.
बस छूट गयी होगी।

199. What’s the matter with you?
आपको क्या हुआ है?

200. What’s the matter with your voice?
आपकी आवाज को क्या हुआ?

मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये पोस्ट पसन्द आयी होगी अगर आपको ये पोस्ट पसन्द आयी तो Please इसे अपने दोस्तों, रिस्तेदारों के साथ भी शेयर करे ताकि वो भी English के रोज बोलचाल के Sentences को आसानी से सीख सके। आपको इस पोस्ट में बताए गए सभी 200 daily use sentences Hindi to English की एक PDF मिल जाएगी ताकि आप किसी भी समय इन सभी Sentences की Practice कर सके और अपनी English की Fluency को सुधार सके।

200 Daily Use Sentences Hindi to English PDF

200 Daily Use Sentences Hindi to English PDF, Spoken English Daily Use Sentences

200 Daily Use Sentences Hindi to English PDF, Spoken English Daily Use Sentences

Leave a comment